हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस द्वारा मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी राजीव गांधी ऑल इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दी गई है। मोहम्मद आरिफ को यह नियुक्ति पद पदाधिकारियों ने वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने के कार्य और समाज के प्रति सेवा भाव समर्पित को देखते हुए सौंपी गई है। और आशा जताई है, कि पद की गरिमा के सम्मान को रखते हुए राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
 |
|
वही नवनियुक्त प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ ने कहां कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें इस जिम्मेदारी का कार्यभार सौंपा गया है वह उस पर खरा उतर कर कांग्रेस के विचारधाराओं व सिद्धांतों को कर्मठता और इमानदारी से जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी माननीय श्री हरीश रावत जी और रमेश गोस्वामी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद भी करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग, मजदूर, किसान के लिए समर्पित भाव से और हर समाज वर्ग के लोगों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठा कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह हर समय तत्पर भी रहेंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours