हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश में मूलनिवासी बहुजन समाज पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ 550 जिलों में बामसेफ के आफसूट संगठनों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जा रहा है। बामसेफ के आफसूट संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, भारतीय युवा एवं बेरोजगारों मोर्चा एंव भारतीय विद्यार्थी मोर्चा आदि बामसेफ के आफसूट संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली पुलिस की सिविल डिफेंस की जवान राबिया सैफी के बलात्कारी एवं हत्यारों के खिलाफ, मध्य प्रदेश के मोहम्मद तस्लीम और मोहम्मदजायद मंसूरी के साथ मॉब लिंचिंग करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कराने एवं मृतक राबिया सैफी के पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए मुआवजा और मोहम्मद तसलीम एवं मोहम्मदजायद मंसूरी को 10- 10 लाख रुपए मुआवजा उनके परिवारों को सरकारी आवास, पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा दिलाने की मांग की गई है। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि देश में मूलनिवासी बहुजन समाज (एससी/ एसटी/ ओबीसी एवं अल्पसंख्यक) पर अत्याचारों की बाढ़ सी आ गई है। हाल ही में मुस्लिम समाज पर हुए जघन्य अपराधों की बामसेफ के आफसूट संगठनों के हम सभी कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो बामसेफ के सभी ऑफसूट संगठनों के कार्यकर्ता धरना - प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन - प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीर अहमद ने कहां कि जुल्म इतना बुरा नहीं जितनी बुरी खामोशी है, उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जाने के 74 साल बाद भी देश की मूलनिवासी बहुजन समाज एवं उनकी बहन- बेटियों के साथ आज भी घोर अत्याचार कौन कर रहा है। उन्होंने कहा की आजादी के 74 साल बाद भी देश का मूलनिवासी बहुजन समाज, दोस्त और दुश्मन की पहचान नहीं कर सका है उसी के नतीजे को मूलनिवासी बहुजन समाज आज तक भुगत रहा। उन्होंने कहा जब तक 85% मूलनिवासी बहुजन समाज अपनी चुप्पी तोड़ कर बामसेफ के साथ खड़ा नहीं होगा तब तक मूलनिवासी बहुजन समाज परअन्याय, अत्याचारों का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संयोजक पास्टर सुरेंद्र ने कहा कि मूलनिवासी बहुजन समाज पर हो रहे लगातार जुल्मों के खात्मे के लिए अब बामसेफ के सभी आंफसूट संगठन, मूलनिवासी बहुजन समाज के अधिकार एवं न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में है। उन्होंने 85% बहुजन समाज से अपील करते हुए कहा कि अब 85% मूलनिवासी बहुजन समाज को अपनी चुप्पी तोड़ कर शीघ्र अति शीघ्र बामसेफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो जाना चाहिए। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीर अहमद, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक पास्टर सुरेंद्र कुमार, चमार वाल्मीकि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र श्रमिक, जिलाध्यक्ष भानपाल सिंह रवि, चीफ साहब मेहरसिंह, पुरुषोत्तम खाला टीहरा, पूर्व सीएमओ डॉक्टर केपी भौंरे, वीरेंद्र श्रमिक, जसवंत तेस्वर, एडवोकेट मोहम्मद इकराम, आशीष राजौर, अनुरोध, राशिद अली, आयुष गोड़ियाल, सागर बेनीवाल, ऋषभ वाल्मीकि, पास्टर दुलारे, मोहम्मद दानिश, फरदीन, अल्तामस, अमन, सानू कुरैशी, समोईल, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद नाजिम आदि ने ज्ञापन दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours