हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। विद्या विहार कालोनी कनखल में बड़े हर्षोल्लास के साथ युवा मोर्चा एवं कालोनी की महिलाओं ने मिलकर गणपती की प्रतिमा विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थापित की। गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। हिन्दू धर्म में लिखित कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान शिव द्वारा अपने पुत्र भगवान गणेश का सिर काट दिया गया था लेकिन इसके पश्चात् माता पार्वती के प्रेम के कारण भगवान शिव द्वारा एक हाथी का सिर गणेश जी के मानव शरीर के साथ जोड़ कर पुनः उन्हें जीवित किया गया। इस प्रकार गणेश जी ने अपना नवजीवन प्राप्त किया। जिसे हिन्दू समाज में गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी, आशा नौटियाल, आशा गौड, उमा गौड़, नीलु गौड़, मधु गौड़, अलका, मोना गौड़, संतोष, सोमेश गौड़, रचना शर्मा, कृष्णा, मोनल, रेखा पाल, रेखा नैथानी, विनीता नेगी, धनेत्रा नेगी, ऊषा मिश्रा, विमला, मयंक वर्मा, सुमित पाल, निष्कर्ष नेगी, जीविका नेगी, ओम नेगी, शिवांश नेगी, वेदी, दिव्यान्शी नौटियाल, प्रियान्शु नौटियाल, दिव्यान्श, नंदनी, अरुण, भानू, मानु, अमन गौड़, मिष्ठी, सृठि, ऋषि एवं अन्य कालोनीवासी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours