हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर शिवलोक कॉलोनी से है जहां एक 6 फीट लंबा सांप निकलने से क्षेत्रवासियो में हड़कंप मच गया। जब इसकी सूचना वन विभाग के डीएफओ नीरज शर्मा को मिली तो उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बिना समय गवाएं। इस विषैले सांप को पकड़ने के लिए सांप पकड़ने के विशेषज्ञ तालिब को भेजा गया। तालिब द्वारा सांप को पकड़कर वन में छोड़ने हेतु ले जाया गया। वन विभाग के कर्मचारी सांप पकड़ने के विशेषज्ञ तालिब द्वारा बताया गया कि यह सांप रेड स्नैक है यह विषैला और खतरनाक होता है लगभग 6 फीट लंबा है अपनी चुस्ती फुर्ती के लिए जाना जाता है। वन विभाग की कार्यशैली में चुस्ती देखकर क्षेत्रवासी काफी प्रशंसा कर रहे है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours