हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज में बीएससी नूतन सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने व एडमिशन कराने में सहायता की गई। कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं को बताया कि किस प्रकार से फॉर्म को क्रम से लगाना है। छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने कहा कि जब तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी तब तक हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। और नूतन सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। छात्र नेता शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि हेल्प डेस्क का आयोजन करने से प्रवेश के पहले दिन छात्र छात्राओं को काफी सहायता मिली और हेलडेक्स का आयोजन लगातार किया जाएगा। इस दौरान धर्मेश सिंह, नगर सोशल मीडिया प्रमुख संचित चौहान, सक्षम लोचन, तुषार त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours