हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में लोकप्रिय साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान के यहां भगवान गणेश चतुर्थी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंडाल लगाकर भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि किसी भी पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना के साथ शुरू होती है। और हिंदू धर्म में गणपति का महत्व बहुत अधिक होता है। हर महीने की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत भक्त रखते हैं। लेकिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी का महत्व खास होता है। यह तीन से दस दिनों का महोत्सव होता है जो देश में धूम-धाम से मनाया जाता है।
वही वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान ने गणेश चतुर्थी पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। और गणेश चतुर्थी से शुरू होकर यह महोत्सव अनंत चतुर्दशी को जाकर समाप्त होता है। इन दस दिनों में भक्त विधि-विधान से लंबोदर की पूजा करते हैं और 11 वे दिन अति उल्लास के साथ भगवान गणपति को गंगा में प्रवाहित करते है उन्होंने यह भी बताया कि भगवान गणेश चतुर्थी में जो लोग गणेश जी को अपने घरों में विराजते हैं उनके आशीर्वाद से भक्तों के घर में रिद्धि-सिद्ध, धन-धान्य भरा रहता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर संजय चौहान, बलबीर चौहान, बाबू चौहान, वंश चौहान, विजय चौहान, विशाल चौहान, लव, नीटु, अविनाश, शालु, रामनाथ, विजय, संजय, मोंटी, वंश जाटव, घनश्याम, मोनु, सेंकी, हीरालाल, नितिन, आलोक, आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours