हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के भूरनी खतीरपुर गांव निवासी धीर सिंह ने हरिद्वार एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि बहुउद्देशीय मोहम्मदपुर बुजुर्ग किसान सेवा सहकारी समिति लि० ग्राम भूरनी खतीरपुर विकासखंड लक्सर मे पहल सिंह पुत्र कलीराम कार्यरत है। उन्होंने बताया पहल सिंह द्वारा अपनी आयु कम दर्शा कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त कर समिति से नफा कमा रहा है। उन्होंने बताया पहल सिंह द्वारा रिटायरमेंट की आयु पूरी करने के बाद भी समिति में फर्जी दस्तावेज उम्र के संबंध में प्रस्तुत कर पद पर बना हुआ है। उन्होंने बताया पहल सिंह द्वारा अपने जन्म प्रमाण पत्र जो कि दिनांक 24/3/2010 में बनवाया गया है उसमें उसने अपनी जन्मतिथि को 24/4/1963 दर्शाई है जबकि परिवार रजिस्टर की नकल में उसकी आयु 4/6/1963 दर्शाई है उन्होंने बताया जब पहल सिंह की उप शिक्षा अधिकारी प्रा० शि० लक्सर हरिद्वार से सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना प्राप्त की गई तो जानकारी में सामने आया कि पहल सिंह ने 18/11/1964 को कक्षा एक में दाखिला लिया था। वह 17/12/1964 को स्वावलंबी पाठशाला भूरनी मे चला गया और राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की पहल सिंह का नाम एसआर रजिस्टर में क्रमांक 1058 मौजूद है और यहां पर पहल सिंह की जन्म तिथि 23/7/1958 दर्ज है जिससे यह स्पष्ट होता है की पहल सिंह द्वारा बहुउद्देश्य मोहम्मदपुर बुजुर्ग किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड विकासखंड लक्सर मे अपनी जन्मतिथि कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर कम उम्र को दर्शा कर पहल सिंह द्वारा पद का लाभ लिया जा रहा है। इसलिए पूरे प्रकरण में शीघ्र मुकदमा दर्ज करा कर विवेचना कराए जाना आवश्यक है वही आज लक्सर कोतवाली पुलिस ने पहल सिंह पुत्र कलीराम निवासी भूरनी खतीरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours