हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनहित दिव्यांग सेवा समिति के कुछ पदाधिकारियों ने रुड़की पहुंच कर ज्वाइन मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे को अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनहित दिव्यांग सेवा समिति के कुछ बिंदुओं को लेकर बातचीत हुई। जिसमे प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन 12 सो रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह होना, आम आदमी को मिलने वाला गैस सिलेंडर 950 रुपए है, दिव्यांग जनों को यही गैस सिलेंडर आधे मूल्य पर मिलना चाहिए। बिजली का बिल भी कम होना चाहिए। इन बिंदुओं को लेकर पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी जिसको लेकर एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि वो उनके उन बिंदुओं को लेकर आवश्यक कारवाही करेंगे। तेलीवाला गांव से नसरत 'नामक' एक दिव्यांग को जब ब्लॉक उपाध्यक्ष तलत परवीन ने यूडी, आईडी कार्ड के बारे में समझाया और यूडी आईडी कार्ड बनवाने के लिए भी कहा तो नसरत ने तलत परवीन से उनके क्षेत्र में भी एक दिव्यांग समिति की ओर एक मीटिंग रखने को कहा। जिसके लिये तलत परवीन ने अपनी सहमति प्रदान की। पदाधिकारीयो में महिला मोर्चा से ब्लॉक उपाध्यक्ष तलत परवीन, वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक सचिव अनुप कुमार उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours