हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की मीटिंग में निर्णय लिया गया, कि आज 4 अगस्त समय 11:30 सुबह में टोक्यो ओलंपिक में होने वाले लोविलना के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा मिठाई वितरण समारोह किया जाएगा। डॉ विशाल गर्ग ने बताया मेरा उद्देश्य हरिद्वार के बच्चे भी बॉक्सिंग खेल को अपनाकर इसी तरह से विश्व पटल में उत्तराखंड का और हरिद्वार का नाम रोशन करें। आजकल बच्चों के रोल मॉडल फिल्मों के अभिनेता या अभिनेत्री ना बने वह रियल लाइफ मेहनत करके सफलतापूर्वक मुकाम पाने वाले महिलाओं या पुरुष मुक्केबाजों को देखें कि किस तरह उन्होंने अपने जीवन संघर्षपूर्ण विजय प्राप्त की। डॉ विशाल गर्ग ने बताया मुझे मुक्केबाजी खेल इसीलिए ज्यादा पसंद है की एक इसी खेल में मुझे लगता है कि हम अपने सारे शरीर की सभी मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हैं और मुक्केबाजी खेल में एक बार सभी को 6 महीने की ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए जिससे कि वह अपने सामान्य जीवन में स्वास्थ्य और मजबूत रहें। मेरा सभी से अनुरोध है कि हरिद्वार की बच्चियों में भी खिलाड़ी बनने की भावना जागृत हो और वह अपनी चहुमुखी विकास के लिए शारीरिक मजबूती के जीवन तरीकें को भी अपनाएं। आजकल के समय में पढ़ाई बहुत जरूरी है परंतु उतनी ही जरूरी है हमारी शारीरिक स्वास्थ्य और मजबूती भी है सामाजिक उत्थान के लिए सभी वर्गों को शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए कार्य करना पड़ेगा जोकि हमारे हरिद्वार के बालक बालिका को आगे बढ़ने में मजबूती प्रदान करेगा कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में लोवीना के प्रति हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन अति उत्साहित है और इसी मुकाबले की तैयारी कर ली गई है कल लोवीना के मुकाबले के बाद हरिद्वार में मिष्ठान वितरण समारोह भी रखा गया है। इस मोके पर संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित होंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours