हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सड़क सुरक्षा सप्ताह या सड़क सुरक्षा माह की जरूरत सदैव रहती है। जिसे हमारा पुलिस विभाग अपनी सक्रियता से अप्रिय घटनाओं को काफी हद तक टालने में सफलता ले लेता है। हरिद्वार में यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर की सक्रियता ही कहेंगे जो उन्होंने अपनी सूझबूझ से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऋषिकुल हाई वे पर बेरिटेक लगाए। इस स्थान पर अब तक कई दुर्घटना हो गयी थी। जिसको देखते हुवे विकास पुंडीर को यह कदम उठाना पड़ा। इसके साथ साथ हरिद्वार पुलिस को चाहिए कि हाई वे या मुख्य सड़क के किनारे जो लोग पन्नी डालकर आशियाना बनाकर रह रहे है। सबसे ज्यादा बुराँ हाल भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियर के मध्य नारायण दत्त तिवारी होस्टल के सामने है। जहां भारी संख्या में छोटे छोटे बच्चे सड़क किनारे अपनी जान जोखिम में डालकर खेलते रहते हैं, तो औरते खाना बनाती रहती है। शायद हरिद्वार प्रशासन किसी बड़ी घटना की प्रतीक्षा में है। इससे पहले की कोई अप्रिय घटना घटे, बेहतर हो हमारी मित्र पुलिस आवश्यक कदम उठाकर इन लोगो को कही सुरक्षित स्थान पर स्थान्तरित करे। भले ही इसके लिये उन्हें कुछ कठोर निर्णय क्यो न लेने पड़े। इसको लेकर हरिद्वार एसपी ट्रेफिक का कहना है कि वो इसके लिये नेशनल हाई वे और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करेगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours