हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी की हालत आये दिन बत से बत्तर होती जा रही हैं। जहाँ हरिद्वार को अभी आने वाले कई दिनों तक जगमगाना चाहिए था। तो वहीं हालात इतने खराब है कि जनता को समझ नहीं आ रहा है कि हम किसी शहर में है। या शहर से मिलो दूर किसी गाँव में जहाँ आज भी लोग सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे ही हालात हरिद्वार मे कॉलोनियोंगलियों में देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा हरिद्वार की मॉडल कॉलोनी में देखा जा रहा है। जहाँ हालली में सरकार द्वारा अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को उधेड़ा गया था। अफसोस की बात तो ये रही कि इतना बड़ा कुंभ मेला संचालित होने के बावजूद भी इस सड़क पर किसी अधिकारी, स्थानीय पार्षद की नजर तक नहीं पड़ी। सबसे बडी हैरत की बात यह है कि भाजपा हरिद्वार विधायक व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष का भी आना जाना लगा रहता है, क्योंकि मॉडल कॉलोनी के मात्र उनका आवास 10 मिनट की दूरी पर है, उसके बावजूद हरिद्वार धर्मनगरी का ये हाल है, इसके बोलते है सबका साथ, सबका विकास, जबकि इस सड़क पर दिन रात वाहनों से लेकर छोटे बच्चों की साईकिल तक कि आवाजाही लगी रहती हैं। और तो और न जाने कितनी बार तो इस सड़क पर यहाँ के पार्षद महोदय का आना जाना लगा रहता है। पर इस और उनका ध्यान अभी तक नहीं गया है। हालात इतने बुरे हो गये हैं कि सड़क में 1.5 फिट गहरे गड्ढे बन गए हैं। और इन दोनों उनमें बरसात का पानी जमा होने से गढ्ढे दिखाई भी नहीं देते।पता तो जब चलता है जब कोई वाहन छत्तिग्रस्त होकर वहाँ से गुजरता है। और अगली सुबह किसी मैकेनिक की दुकान पर खड़ा हो जाता है। हो सकता है शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो और तभी उन्होंने याद आये की यहाँ भी सड़क बननी थी। जो भी हो फिलहाल तो यहाँ से गुजरने वाली जनता को ही अपना ख्याल रखना होगा नहीं तो किसी बड़े हादसे का शिकार होने में कोई कमी नहीं बची हुई है। क्योंकि हादसे के बाद हमेशा चालक ही गलत होता है। सड़के हमेशा निर्दोष होती हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours