हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड प्रशाविनीतासन और नई उड़ान फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से अंतराष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह का आगाज हेतमपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया। स्तनपान सप्ताह को मनाने के लिए सभी गांव की  प्रसूति महिलाएं जो हाल ही में मां बनी है उन्हें स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया। कि 6 माह तक मां का दूध बच्चे के लिए अमृत है। अगर 2 साल तक नियमित स्तनपान कराया जाए तो बच्चो को होने वाली गंभीर बीमारियो जैसे मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा, कुपोषण से बचाया जा सकता है।बाल विकास परियोजना अधिकारी बहादराबाद 1st से सुलेखा सहगल भी उपस्थित रही और उन्होंने सभी माताओं को बताया कि स्तनपान कराने से मां के स्वास्थ में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, मां और बच्चे के बीच भावनातमक रिश्ते को बढ़ाता है। 
नई उड़ान फाउंडेशन की संस्थापक विनीता  गोनियाल ने बताया कि स्तनपान मां के लिए एक पार्कृतिक गर्भनिरोधक का काम करता है और मां को स्तन, गर्भ और अंडाशय के कैंसर से बचाता है। इस बार WhO ने स्तनपान सप्ताह की थीम रखी है। breastfeeding A shared responsibility /स्तनपान एक सामूहिक जिम्मेदारी। इसलिए मां को एक माहौल देना होगा, घर में सभी परिवार और समाज को ताकि हम बच्चों को स्वस्थ बना सके। संरक्षक मोनिका अरोरा ने कहा कि मां को स्तनन कराते वक्त अपने आहार में हरी सब्जियां, डाल, मेवे, अंडे, जीरा, तिल और लहसुन का सेवन करना चाहिए। आंगनबाड़ी बहनों द्वारा हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताया गया ताकि मौजूदा कोरोना काल में मां खुद से एक सुरक्षित स्तनपान से पहले स्वच्ता का ध्यान रख सके। विनीता गोनियाल द्वारा सभी माताओं को संकल्प दिलवाया गया की।

सबका को यही संकल्प स्तनपान का नहीं कोई विकल्प

📍 शिशु। की सभी बीमारियो को कर देता है फीका,

📍मां का दूध बच्चे का पहला प्राकृतिक टीका।

नई उड़ान संस्था द्वारा सभी माताओं को एक  किट वितरित की गई, जिसमें दलिया, गुड, मिश्री, जीरा, बिस्कुट, मास्क और फल थे।सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए संस्था से गीता गोनियाल और इशिता अरोरा और नोडल राम कुमार जी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours