हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में उ०नि प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र व कर्मचारी गणों की एक टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गठित की गई। गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त साहिल पुत्र ऋषिपाल निवासी मीनाक्षीपुरम कॉलोनी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी गांव लवकटी थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश और अभियुक्त रोहित पाल पुत्र तेजपाल हाल निवासी मुल्की नगर थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम खड़लाना थाना गंगोह सहारनपुर को मोटरसाइकिल सीबीजी रजिस्ट्रेशन संख्या uk08s 4657 के साथ संदिग्ध दिखाई दिए जाने पर पुलिस टीम द्वारा पथरी पावर हाउस के पास रोका गया एवं दोनों अभियुक्त गणों की तलाशी ली गई, तो साहिल उपरोक्त के पास एक बटन दार चाकू पेंट की जेब से मिला एवं रोहित पाल उपरोक्त के दाहिने सुड्डे से एक छुर्रा बरामद हुआ दोनों व्यक्तियों के द्वारा अवैध चाकू रखने पर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया एवं सीबीजी मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया। अभि0 साहिल उपरेाक्त के विरूद्व थाना हाजा पर मु०अ०सं 339/2021 धारा 25/4 शस्त्र अधि० पंजीकृत किया गया। एवं अभियुक्त रोहित पाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 340 /2021 धारा 4/25 पंजीकृत किया गयाा। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया हैै। पुलिस टीम में उ०नि प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औ० क्षेत्र कोतवाली रानीपुर, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल संदीप सेमवाल कांस्टेबल पंकज देवली मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours