हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर दो लोगों से लूट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त अल्टो कार एक हाकी और दो सैमसंग के मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं बता दें कि बीती 31 जुलाई को मंगलौर कोतवाली की लंढौरा चौकी बस अड्डे के पास एक अज्ञात अल्टो कार में तीन 4 लड़के बैठे थे तभी कंपनी से आ रहे नगला इमरती के दो युवक रूपचंद और रजत ने गाड़ी सवारो से लिफ्ट मांगी लिफ्ट देने के बहाने अल्टो कार चालक सवार लोगों ने दोनों लोगों को गाड़ी में बिठा कर राजा भट्टे के सामने से यू टर्न मारकर दोनों लड़कों को लक्सर की तरफ ले आए और कुआ खेडा गांव के पीछे स्थित कचरे की फैक्ट्री के पास सुनसान जगह पर ले जाकर अल्टो कार सवारों ने लिफ्ट नीले वाले दोनों लड़कों से दो मोबाइल फोन और ₹800 लूट लिए थे इस संबंध में  2 अगस्त को नगला इमरती निवासी रूपचंद ने कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के द्वारा मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा और पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलोर के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई, गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें एक अल्टो कार की पहचान हुई जिसकी तलाश के लिए लक्सर कोतवाली क्षेत्र व अन्य जगहों पर पहचान कराने के लगातार प्रयास किए गए जिसमें बीती 3 अगस्त को लंढोरा चौकी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोलानी नदी से बालाजी मंदिर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अभियुक्त गौरव पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जो कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब का निवासी है जिसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व एक हॉकी स्टिक बरामद हुई है। वही लंढोरा चौकी इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया इसके दो अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, लंढौरा चौकी इंचार्ज रितेश शर्मा, कांस्टेबल दिनेश शर्मा, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल अव्वल सिह पवार, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours