हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक 21 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की खबर परिजनों को लगी। वही घटना की सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया मौके पर मौजूद एसआई उमेश नेगी ने बताया आरपीएफ लक्सर पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि अकोढा कला गांव से लक्सर की ओर  रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है उन्होंने बताया हमारे द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराई तो शव की पहचान अभिषेक पुत्र ओम कुमार निवासी खड़ंजा कुतुबपुर के रूप में हुई उन्होंने बताया मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours