हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। शुक्रवार की शाम को लक्सर के भुरनी खतीरपुर गांव के मार्ग पर ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया और ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली ले आई।
जनकारी के अनुसार मर्तक विपिन लक्सर कोतवाली के कुआं खेड़ा गांव का निवासी था जो अपने दोस्त के साथ किसी काम से लक्सर आया था। जिसके बाद वह दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच भुरनी खतीरपुर मार्ग पर ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कुआं खेड़ा गांव निवासी विपिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है जो भुरनी खतीरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours