हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज हरकी पैड़ी पर हुड़दंग कर रहे 9 व्यक्तियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं धार्मिक स्थलों पर गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने ब्रह्मकुंड व मालवीय घाट गंगा घाटों पर हुड़दंग कर रहे 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा गंगा घाटों पर गंदगी कर रहे 41 लोगों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1- योगेश, निवासी हनुमान नगर चौक, थाना मंडी, सहारनपुर, 2- अनित सैनी, निवासी सरखड़ी कुमार, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, 3- रवि श्रीवास्तव, निवासी राजनगर, थाना किशनपुरा, पानीपत, हरियाणा, 4- मोहित मलिक, निवासी ग्राम कुरमाली, थाना बाबरी, मुजफ्फरनगर, 5- आशु मलिक, निवासी ग्राम कुरमाली, थाना बाबरी, जिला मुजफ्फरनगर, 6- राजेश निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा, 7- जितेंद्र निवासी अकोला, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, 8- देवेंद्र, निवासी अकोला, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, 9- राजीव कुमार, निवासी रायपुर, अटेरणा, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।  ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत जुलाई से अब तक हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग व गंदगी करने वाले कुल 321 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours