हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 2022 के चुनावों को लेकर हरिद्वार शहर के ब्रह्मपुरी में क्षेत्रवासियों ने सुनील शर्मा के संयोजन में एक बैठक की। जिसमें उपस्तिथ क्षेत्र के लोगों ने 2022 के चुनाव में हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि बाबू शर्मा को बनाये जाने के समर्थन में हस्ताक्षर कार्यक्रम किया। बैठक में क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्की कोरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से हरिद्वार में मदन कौशिक विधायक हैं लेकिन आज तक हरिद्वार शहर की स्थिति बदहाल है यदि शहरवासी इस बार चाहते हैं कि हरिद्वार में भी विकास ओर रोज़गार की गंगा बहे तो इस बार बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी इस बार हरिद्वार विधानसभा में परिवर्तन की तर्ज पर युवा चेहरे रवि बाबू शर्मा को टिकट देना चाहिए, निश्चित ही विजय होगी। इसी क्रम में आशु चंचल और हर्ष शर्मा ने भी हस्ताक्षर करके अपनी सहमति जताई और कहा कि रवि बाबू शर्मा ने NSUI से लेकर यूथ कांग्रेस के माध्यम से पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है। इसलिए कांग्रेस से टिकट मांगना उनका हक है और कांग्रेस पार्टी को उनको प्रत्याशी बनाकर उनको इस बार उनका अधिकार उनको देना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से रोहित शेट्टी, कुश पुरी, दयाचंद, शुक पुरी, अंकित कुमार, हर्ष शर्मा, जय नाथ कोरी, संजय कुमार तेजवान, अजय, दीपक गुप्ता, धर्मेंद्र प्रशाद, रंजीत कुमार, प्रेम कुमार, रोहताश,विनोद कुमार , सौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours