हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। बहादुरपुर जट्ट गांव में 18 वर्ष से ऊपर युवाओ को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। केवल एक एएनएम और कुछ अध्यापकों के भरोसे प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में वैक्सीनेशन कार्य शुरू हुआ। गांव के लोगों ने व्यवस्था बनवाई मौके पर पहुंचे किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर ही सी.एम.ओ हरिद्वार एस.के झा से वार्ता कर वैक्सीनेशन के लिए एएनएम और स्टाफ बढ़ाने को कहा, साथ ही प्रभारी डॉ हेमंत को अवगत कराया कि गांव में बाहर के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। इस कारण गांव के लोग वैक्सीनेशन नहीं करा पा रहे हैं इन लोगो की वैक्सीन की व्यवस्था अलग से होनी चाहिए। वैक्सीनेशन का कार्य एएनएम ममता तिवारी द्वारा किया गया। उनके साथ में आशा कार्यकरती और आंगनबाड़ी भी उपस्थित रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours