हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। दी विजडम ग्लोबल स्कूल हाई स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित और गौरवित है। आदित्य अरोड़ा और इल्मा अली ने 100% अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। तो दूसरी ओर विदुषी नौटियाल ने 99% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, एंजेल विशुजा ने 98.80% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य संजय देवांगन ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि स्कूल ने 86.67% के कुल औसत के साथ 100% परिणाम प्राप्त किया। स्कूल के 7% छात्रों ने जहा 100% अंक प्राप्त किए तो वही स्कूल के 26% छात्रो ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के 50% छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, स्कूल के 75% छात्र ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के सभी छात्रों ने 65% से अधिक अंक प्राप्त किए। 
स्कूल के 29 छात्रो ने अलग विषय मे 100% अंक प्राप्त किया जिसमे दस छात्रों अर्थात् आदित्य अरोड़ा, इल्मा अली, विदुषी नौटियाल, एंजेल विशुजा, दीक्षा दुबे, महिमा पुरी, ऋषि राज चड्ढा, आयुषी सिंह, विवान चौहान, और जागृति शर्मा ने सोशल स्टडीज में 100% अंक प्राप्त किए। सात छात्रों आदित्य अरोड़ा, इल्मा अली, विदुषी नौटियाल, दीक्षा दुबे, मेघा राठी, सामिया अरोड़ा और महिमा पुरी ने कम्प्यूटर विषय में 100% अंक प्राप्त किए, पांच छात्रों जिनमे आदित्य अरोड़ा, इल्मा अली, विदुषी नौटियाल, एंजेल विशुजा और दीक्षा दुबे ने अंग्रेजी विषय में 100% अंक प्राप्त किए। चार छात्रों इल्मा अली, विदुषी नौटियाल, एंजेल विशुजा और विवान चौहान ने हिन्दी में 100% अंक प्राप्त किए। दो छात्रों आदित्य अरोड़ा और इल्मा अली ने विज्ञान में 100% अंक प्राप्त किए। एक छात्र अर्थात आदित्य अरोड़ा ने गणित में 100% अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन यू सी जैन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की करते हुवे कहा कि उनके शिक्षण संस्थान के मेहनती, कर्मठ और लग्नशील अध्यापक और अध्यापिकाओं के कारण कोरोना काल की विपरीत परिस्तिथियों में भी जो परिणाम आया है उसके लिए छात्रो के अभिभावकों और छात्र बधाई के पात्र हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours