हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज सोमवार को विनय शंकर पाण्डेय, नवनियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार पहुंचते ही सर्वप्रथम हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर मां गंगा से देश व प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली तथा सुखशांति की प्रार्थना करते हुये माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे इसके पश्चात् गंगा सभा कार्यालय पहुंचे, जहाँ गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं गंगाजलि भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की एवं पर्यावरण के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने गंगा सभा के विजिटर बुक में भी हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण डाॅ० ललित नारायण मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, तहसीलदार शालिनी, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours