हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत चैकिंग के दौरान भगवानपुर देहात क्षेत्र में अवैध देशी शराब की धर पकड़ हेतु छापेमारी की गयी। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिकरोड़ा आई.टी.आई. कॉलेज के पास मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति फूल सिंह पुत्र रमेश निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चैक किया गया। जिसके कब्जे से अवैघ 48 पव्वे अवैघ देशी शराब पिकनिक मार्का के बरामद किए। जिसको का० अमित शर्मा व का० संजीव राणा के द्वारा अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सं- 511/21 धारा 60 आब०अधि बनाम फूल कुमार पंजीकृत किया गया। अभियुक्त फूल सिंह पुत्र रमेश निवासी ग्राम खानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जांच कि जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours