हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की ग्राम खाताखेड़ी में हुई बैठक में पर्यवेक्षक श्रीमती नविता मेहरा ने कांग्रेस पार्टी की रीती-नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है तथा आज देश जो मजबूत स्थिति में खड़ा है वह कांग्रेस पार्टी की छः दशकों में की गई तरक्की का परिणाम है, किन्तु आज भाजपा के राज में देश का विकास अवरुद्ध हो चुका है।रोजगार समाप्त होने के साथ ही महंगाई तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की जनता भाजपा द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री के बदले जाने से तंग आ चुकी है। प्रदेश में साढे़ चार वर्षों में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है तथा प्रदेश की स्थिति बहुत ही दयनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर उत्तराखंड में विकास के द्वार खुलेंगे तथा युवाओं एवं बेरोजगारों को फिर से रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कहकशां मुरसलीन ने कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण यहां की जनता परेशान है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है तथा जनता के सामने बेरोजगारी की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है और आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर कोमल कल्याणी, मेहरून्निसा, सुशीला देवी, गुलसजर, बबली, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद जीशान,मोहम्मद फैसल, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद असद, अंगूरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours