हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 3 प्रदेश महासचिव व 2 प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए। नियुक्त किए पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव मोनिका नेगी (कोटद्वार),  पुष्पेंद्र  पाराशर (हरिद्वार), संजय कश्यप (हरिद्वार) व प्रदेश मीडिया प्रभारी, जितेंद्र धस्माना  (देहरादून), सूर्यकांत बेलवाल (जगजीतपुर हरिद्वार) को नियुक्त किया गया। चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि मैं आशा करता हूं की सभी नवनियुक्त ऊर्जावान एवं प्रतिभावान पदाधिकारी हिंदू हित एवं जनहित में प्रदेश एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours