हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तस्करी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर लगातार सुराग रस्सी पता रस्सी कर अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों बाहर से सप्लाई करने वालों पर लगातार निगरानी और दबिशे दी जा रही थी। आपको बता दें विगत कुछ समय से थाना क्षेत्र में बाहर से कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध गांजा लेकर तस्करी कर अलग-अलग स्थानों पर बेचने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस क्रम में आज ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध गांजा लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तस्करी करने वाले हैं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार लाल पुल के पास चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। कुछ समय पश्चात प्राप्त सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल यूपी 23 के 8510 पर सवार दो व्यक्ति जिनके पास एक प्लास्टिक कब काटा था जो पुलिस टीम को चेकिंग करते हुए देख भागने का प्रयास करने लगे। जिनको पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों सोमपाल पुत्र रामगोपाल, निवासी ग्राम ढक्का, थाना नोशाबा सादात,  जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश व भुवनेश उर्फ शानू पुत्र दिनेश,u  निवासी कस्बा टूंडला, थाना टूंडला, जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी गण दुर्गेशपाल रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार से गहनता से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त माल को बतौर कमीशन पर ज्वालापुर क्षेत्र में सप्लाई करने हेतु बताया गया है तथा उक्त माल शौकीन ग्राम रोशनाबाद के माध्यम से प्राप्त होना बताया गया। अभियुक्त शौकीन की तलाश की जा रही है पकड़े गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस टीम में अभय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, चंद्र चंद्राकर नैथानी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर, उ०नि० खेमेंन्द्र गंगवार, उ०नि० उमेश कुमार, का० निर्मल सिंह, का० महेन्द्र सिंह, का० अमित गौड़ आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours