हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
देवों के देव महादेव भगवान शिव जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों के हृदय में विराजमान हैं। जो अपने भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर्व भक्तों के जीवन में खुशियां लाता है और सभी को सुख समृद्धि प्रदान करता है। भगवान भोलेनाथ करुणा के सागर है। जो संपूर्ण श्रावण मास अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका उद्धार निश्चित तौर पर होता है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, लाल बाबा, पंडित प्रमोद पाण्डे, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, समाजसेवी संजय जैन आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours