हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लोकप्रिय हिंदी राष्ट्रीय समाचार पत्र "हरिद्वार की गूंज" के जिला प्रभारी नीटू कुमार ने जिले की विभिन्न पुलिस चौकी, थानों में जाकर पौधा भेंटकर हरेला पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। और संकल्प लिया कि वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। वही पुलिसकर्मियों ने भी हरेला पर्व की बधाई देते हुए जनता से अपील की है कि पेड़ों की महत्वता को समझा जाए और अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। हरेला पर्व  हमारी परंपरा और संस्कृति का प्रतीक भी है। उन्होंनेे कहा कि हमें राज्य की इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी सुरक्षित रखना है। वही हरिद्वार की गूंज के जिला प्रभारी नीटू कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध तो होता ही है इससे प्रकृति की भी रक्षा होती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर इस हरेला पर्व पर उसके संरक्षण की शपथ ले। जिससे हमारी आने वाली नस्लों को शुद्ध वातावरण मिल सके और वह खुली हवा में सांस ले सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours