हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार, जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नई उड़ान फाउंडेशन ने 160 लोगो का वैक्सीनेशन जय बाबा हरिदास आश्रम में किया गया। यह कैंप उतरी हरिद्वार में लगाया गया है, जिसकी सभी क्षेत्र वासियों ने सराहना की, क्योंकि उतरी हरिद्वार के निवासियों के लिए शहर में जाकर टीका लगवाना मुश्किल हो रह था।फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि सभी टीके 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को लगाए गए है और बहुत से बुजुर्ग माताएं ऐसी थी जो किसी आश्रम में अकेले ही रह रही है, और परिवार का कोई भी सदस्यय उनके साथ नहीं रहता, ऐसे सभी बुजुर्गो ने टीकाकरण कराया गया, साथ ही बुजुर्गों नेे सभी सदस्यों को आशीर्वाद देकर खुशी जाहिर की। उनेशन की संरक्षक मोनिका अरोरा ने बताया कि हमारी संस्था आगे भी इन बुजुर्गो से संपर्क साध इनकी जरूरतों को पूरा करेगी। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने भी आकर सभी टीम का हौसला बढ़ाया और टीकाकरण अभियान को सराया है। इस कैंप में इशिता अरोरा, प्रवीण पाण्डेय, हरिओम शर्मा, प्रीति गुप्ता, विभा गर्ग, अनिता सिंह, कुणाल गोनियाल और गुलफाम आशा वर्कर सीमा सक्सेना और शकुंतला का विशेष सहयोग रहा। टीम द्वारा डॉक्टर कोमल, डॉक्टर नालिंद असवाल, राम कुमार और नरेंद्र यादव का भी धन्यवाद किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours