हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में जोश है। हरीश रावत जन नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सर्वसमाज के लोगों को एक सुत्र में बांधा है और अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए विकास की गंगा उत्तराखंड में बहाने का काम भी किया है। जनता भी 2022 में उनको उत्तराखंड का नेतृत्व सौपने का मन बना चुकी हैं। यह बात कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने "हरिद्वार की गूंज" के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद आरिफ से जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं क्योंकि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। मजदूर और युवा वर्ग रोजगार के लिए परेशान, यहां तक देश का अन्नदाता भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर भटक रहा है। फिर भी भाजपा सरकार जुमलो की बौछारों से विकास के दावे करती आ रही है। जिससे उत्तराखंड की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्यों में सरकार बनाई थी और जनता ने देश की डोर जिस विश्वास से सौंपी थी वह विश्वास अब डगमगा गया है। क्योंकि भाजपा सरकार आते ही जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ है आए दिन डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्रियों पर तेजी से रेट बढ़ रहे हैं। उससे साबित होता है की बढ़ती बेलगाम महंगाई पर भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। और अब कोरोनाकाल में स्थिति और भी भंयकर हैं। क्योंकि प्रदेश की जनता को एक समय की रोटी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। और भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदल कर केवल जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास करने में लगी हैं। गोस्वामी ने कहां कि जिस कल्पना के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था उसको लेकर जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो पाया है। उत्तराखंड की जमीनों पर बाहर के लोग काबिज होते जा रहे हैं और अब पूरे प्रदेश में भू कानून की मांग उठ रही हैं। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो इस पर विचार होगा। हरीश रावत जन नेता हैं और प्रदेश की सभी भौगोलिक परिस्थितियों और समस्याओं को समझते है, जनता भी 2022 में उनको नेतृत्व सौपने का मन बना चुकी हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours