हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) देहरादून। (दिल्ली) में एक ऑनलाइन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से समुन्नति इकोनॉमिक्स टाइम्स अवार्ड कार्यक्रम में देहरादून के एफ०पी०ओ दून फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी को महिला सशक्तिकरण केटेगरी में बेस्ट फार्मर्स प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन का अवार्ड दिया गया, आपको बतादे ये संगठन महिला किसानो द्वारा बनाया गया है जिसमे 360 से अधिक शेयर होल्डर है और ये एफ०पी०ओ डेरी के काम के साथ साथ किसान सदस्यों द्वारा उत्पादित मसाले, दाल, आर्गेनिक सब्जिया आदि का भी विपणन कर आत्म निर्भरता की और बढ़ रही है ये एफ०पी०ओ बालाजी सेवा संसथान द्वारा किसान महिलाओ को एकत्रित कर नाबार्ड के सहयोग से बनाई गई है जिसमे निदेशक मंडल के साथ साथ सभी कर्मचारी महिलाये है, तो वही बालाजी सेवा संसथान के निदेशक अवधेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दून फार्मर्स कंपनी की सभी महिला निदेशक एवं शेयरधारको को बधाई भी दी। इस दौरान इस अवॉर्ड को पाने से एफ०पी०ओ के सारे सदस्यों में ख़ुशी की लहर है,आपको बतादे बालाजी सेवा संस्थान एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन है जो वर्तमान समय में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में संचालित है. यह सेवा संस्थान पिछले 10 सालों से राजधानी देहरादून में प्रधान कार्यालय के साथ तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के लिए भी काम कर रही है। संसथान टी बी और एड्स पीड़ितों को मदद के अलावा तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए भी कार्य कर रही है।
 |
|
Post A Comment:
0 comments so far,add yours