हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जगजीतपुर व कर्मचारी गणों की एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गस्त के दौरान अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र महिपाल निवासी टांडा महरौली लक्सर थाना लक्सर को माया बिहार तिराहा जगजीतपुर के पास से वाहन मोटरसाइकिल पल्सर नंबर uk08 ए आर 7403 पर 200 पव्वे देसी शराब अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अंकित कुमार उपरोक्त के विरूद्व संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह चौकी प्रभारी जगजीतपुर थाना कनखल, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल हरेंद्र मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours