हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। मातृ सदन परिसर में सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी अमृता प्रिया शर्मा ने आज मातृ सदन में गंगा पुत्री तथा गंगा के संरक्षण और संवर्धन के लिए आंदोलनरत रही साध्वी पद्मावती को सामाजिक संस्था नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान की हरिद्वार शाखा के सहयोग से व्हीलचेयर भेंट की गई। इस अवसर पर साध्वी पद्मावती के गुरु तथा मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती, सामाजिक कार्यकर्ता साहित्यकार, चिंतक, विचारक डॉ राधिका नागरथ, ब्रह्मचारी दयानंद तथा ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद तथा आश्रम के अन्य संत मौजूद थे। इस अवसर पर साध्वी अमृता प्रिया शर्मा ने गुरुदेव स्वामी शिवानंद सरस्वती और साध्वी पद्मावती का पुष्पमाला कर अभिनंदन किया और साध्वी पद्मावती को गंगा के बचाव के लिए किए गए, आंदोलन में योगदान देने के लिए अंग वस्त्र उड़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि साध्वी पद्मावती का गंगा के लिए किया गया योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मातृ सदन हमेशा गंगा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर कथावाचक साध्वी अमृता प्रिया शर्मा ने कहा कि श्री नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की हरिद्वार शाखा द्वारा मानवता के लिए हमेशा कार्य किए जाते रहे हैं यह संस्था मानवता का प्रतीक है उन्होंने कहा कि मानवीय सेवा के कार्य करके आत्मतृप्ति होती है और आज गंगा रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने वाली साध्वी पद्मावती का सम्मान करके उन्हें बहुत ही ज्यादा आत्म संतोष मिला है। उन्होंने मातृ सदन द्वारा गंगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया।
 |
|
Post A Comment:
0 comments so far,add yours