हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने छोटे बेटे मोहित वर्मा की शादी बीती मार्च वर्ष 2020 मे रीति रिवाज के अनुसार गाजियाबाद निवासी संजय वर्मा की पुत्री से की थी। उसने बताया शादी के बाद से ही उसकेे बेटे मोहित की पत्नी का व्यवहार उनके परिवार के साथ क्रूरता पूर्वक रहा और कोई भी झूठी घटना बनाकर सारे परिवार को जेल भेजने की धमकी देती रही। वहीं उन्होंने बताया इसी कारण उन्होंने अपने छोटे बेटे मोहित और उसकी पत्नी का रहना सहना खाना-पीना परिवार से अलग कर दिया। उन्होंने बताया उसके छोटे बेटे मोहित की बहू पांच दिन पहले अपने मायके गई वही उन्होंने अपने बैटे मोहित को समझाया कि वह हमारा मकान खाली कर दें और कहीं भी जाकर रह ले इस पर उसका बेटा मोहित मकान खाली कर और कहीं रहने लगा। आरोप है बीती 25 जुलाई को उसके छोटे बेटे की पत्नी अपने पिता संजय वर्मा और उनकी पत्नी सीमा वर्मा व सगे भाई संदीप वर्मा के साथ सभी लोग इकट्ठा होकर उसने घर मे जबरन घुस आए और घर में मौजूद उनकी बड़ी बहू और बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए उनकी बहू के कपड़े फाड़ कर बेज्जती की। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे के साले संदीप वर्मा ने अपनी पेंट से स्टील की राड़ निकालकर जान से मारने की नियत से उनके बड़े बेटे राहुल वर्मा के सर पर वार कर दिया। इसी बीच बचाव कर रहे लोगों ने रोड को पकड़ा उन्होंने पुलिस को बताया कि इन चारों लोगों ने योजना बनाकर उनके परिवार के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की है। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई अमल लाई जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours