हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद चमोली में अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम और क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में कोतवाली चमोली द्वारा चैकिंग के दौरान नंदप्रयाग से दो किमी आगे सोनला की तरफ से अभियुक्त भरत सिंह पुत्र सोणीयां सिंह निवासी ग्राम सुतोल थाना, जनपद चमोली, उम्र–42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 290 ग्राम अवैध कीड़ाजड़ी (यारसा गंबू) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अपराध संख्या 31/2021 धारा 26(छ)/41/42 वन अधिनियम व 3/28 उ. इ.ल. व वन उपज अधिनियम नियमावली 2012 बनाम भरत सिंह पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, कानि मनोज, कानि.14 ना. पु. रामलाल मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours