हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज हरिद्वार विधानसभा में केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड योजना के तहत ब्रह्मपुरी में कैनोपी के माध्यम से जन-जन तक 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी योजना के तहत प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में अभियान चल रहा है। पिछले 11 दिनों में अभी तक 2,28,536 परिवारों को गारंटी कार्ड मिल चुके है। उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है परंतु प्रदेश का दुर्भाग्य है कि प्रदेश के संसाधनों का लाभ प्रदेश की जनता को नही मिल पाता। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर लोगो से मिलकर गारंटी कार्ड दे रहे है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली गारंटी योजना के तहत घर-घर जाकर कार्ड बाटें जा रहे है। जो पार्टियां अभी तक कह रही थी कि केजरीवाल मुफ्त में बांट रहा है। जो कि मुमकिन नही है आज वही पार्टियां 100 यूनिट फ्री बिजली का प्रस्ताव कैबिनेट में ला रही है। इस अवसर पर हेमा भण्डारी, अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, गुरु कार्तिक, तनुज शर्मा, रोहित कश्यप, अर्जून सिंह, गीता देवी, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours