हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बतादें कि दिनांक 22/7/2021 को सुरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बलवीर सिंह निवासी ग्राम मीरपुर थाना रानीपुर हरिद्वार ने पुलिस को लिखित सूचना दी  कि किन्हीं अज्ञात चोरों के द्वारा उनका मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी का एंव गन्ने की चरखी के दो बड़े बेलन लोहे के तथा टेंपो की बैटरी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर जांच उप निरीक्षक प्रमोद नेगी नवनियुक्त चौकी प्रभारी सुमन नगर के सुपुर्द की गई थी। उच्चधिकारियों के आदेश से घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा घटना के अनावरण के लिए मुखबिरों को क्षेत्र में मामूर किया गया। तेजतर्रार वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुरोध व्यास की सूझबूझ वह समझदारी एवं चौकी प्रभारी सुमन नगर प्रमोद नेगी व चौकी पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत व प्रयासों के उपरांत मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर ग्राम गढ़ के श्मशान घाट के जाने वाले मार्ग से तीन अभियुक्त इनाम साबिर उर्फ सोनू पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम गढ़, जुबेर मार्केट एवं समीम मुल्ला पुत्र हाशिम निवासी ग्राम गढ़ थाना रानीपुर हरिद्वार को गन्ने की चरखी के दो बड़े बेलन लोहे के वजन करीब 150 किलोग्राम तथा 130 किलोग्राम व टेंपो की बैटरी तथा घटना में प्रयोग किया गया स्कूटर नंबर UK--07-6643 सहित गिरफ्तार किया गया। तथा तीसरा अभियुक्त शहजाद पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम गढ़ थाना रानीपुर हरिद्वार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं अभियुक्त शहजाद की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा कोतवाली रानीपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुरोध व्यास, उप निरीक्षक प्रमोद नेगी प्रभारी चौकी सुमन नगर, कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours