हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सभी सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण की मांग को सामाजिक कार्यकर्ता मानोज निषाद के द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पत्र के माध्यम से रखने की कोशिश की है। अस्पताल निर्माण कराने के लिये तमाम धरने प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान होते आये है इसीके साथ यह एक ही  चुनावी मुद्दा भी रहा है। राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों में शामिल अस्पताल निर्माण की बात केवल घोषणा पत्रों तक ही सीमित कर रह गई है। वर्ष 2016 से विभिन्न माध्यमों से अस्पताल निर्माण की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ने हथियार नही छोड़ें उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार से लेकर अब तक त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को लगातार पत्र भेज कर मांग करते आये है साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर मुख्य सचिव उत्तराखंड से अनुमोदन कराकर शिलान्यास कर अस्पताल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है मनोज निषाद के अनुसार राज्य मानव अधिकार आयोग उत्तराखंड द्वारा 50 बेड के अस्पताल निर्माण कराने के सम्बंध में पहले ही आदेश पारित किया जा चुका है, आदेश की पालना नही होने पर पुनः मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है जिसपर सुनवाई चल रही है नगर निगम हरिद्वार द्वारा भूमि पास की जा चुकी है जो वर्तमान में चिकित्सा विभाग के नाम है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार ने 30 बेड के अस्पताल निर्माण कराने के लिये बजट पास कर दिया है उत्तराखंड शासन ने कार्यदाई संस्था ब्रीडकुल को नामित किया था और  साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने डीपीआर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड को भेज दिया है मिशन निदेशन ने डीपीआर सचिव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड को भेजा जहां से अस्पताल निर्माण के अनुमोदन के लिये मुख्य सचिव के पास फ़ाइल पंहुचीं थी। हालांकि  मुख्यमंत्री के साथ साथ मुख्य सचिव भी बदल गए है जिसके कारण पत्रावली पर कार्यवाही धीमी गति से हो रही है जबकि चुनाव नजदीक है और आने वाले कुछ समय से अचार सहिंता लग जायेगी फिर से उत्तरी हरिद्वार अस्पताल निर्माण का मुद्दा दुबारा से घोषणापत्रों में आ जायेगा। अस्पताल निर्माण का काम जल्द शुरू होना बेहद जरूरी है मनोज निषाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ज्ञापन देने का समय मांगा है मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ़ से समय मिलने पर मुख्यमंत्री को उत्तरी हरिद्वार की जनता की मुख्य समस्या अस्पताल नही होने से अवगत करायेंगे  ज्ञापन सौंप  जल्द अस्पताल निर्माण शुरू करने की मांग करेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours