हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) हरिद्वार। डीआईजी नीरू गर्ग ने उनके आवास को लेकर सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक कथित पत्र का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। डीआईजी नीरू गर्ग ने बताया उनके द्वारा कार्यालय से कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल को पत्र भेजा गया है जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से उनके क्षेत्रीय आवास पौड़ी गढ़वाल परिसर में मौजूद सेब पेड़ों को बंदरों से बचाने के लिए तैनात गार्ड को निर्देशित करने विषयक आदेश निर्गत किया गया है जो कि सरासर गलत है। उन्होंने बताया जबकि इस तरह का कोई भी पत्र उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है उन्होंने पौड़ी गढ़वाल को निर्देशित करते हुए कहां है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित पत्र किसके द्वारा तैयार किया गया है और किसके द्वारा इसे प्रसारित किया जा रहा है उक्त मामले में गहनता पूर्वक जांच कर दोषियों को चिन्हित कर उनके विरोध कार्रवाई करते हुए उसकी आख्या तत्काल उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours