हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। एक बार फिर रिश्तो को तार-तार कर देने वाली घिनौनी शर्मनाक घटना उत्तराखंड से सामने आई है। खबर जनपद हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म जैसी नीच घटना को अंजाम दिया है बता दे कि शुक्रवार को सुबह नाबालिग किशोरी की साथ मे उसकी चाची और चाचा खानपुर थाने में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके सगे भाई ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ रात मे दुष्कर्म किया है। वहीं खानपुर थाना पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया आरोपी सत्य प्रकाश पुत्र पाल्लेराम निवासी गांव कलसिया थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours