हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। महर्षि कश्यप घाट पर अविरल कार्यक्रम के तहत साहस एनजीओ द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रभात विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवीओ ने प्रतिभाग किया। गंगा किनारे सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक एवं अन्य कचरा को इकट्ठा इकट्ठा किया गया और उसको अंतिम निपटान के लिए नगर निगम हरिद्वार के माध्यम से भेजा गया। इस अवसर पर आए सभी प्रतिभागियों को गंगा स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई गई एवं अन्य लोगों को भी गंगा किनारे स्वच्छता रखने के लिए प्रोत्साहित किया संस्था प्रमुख राव ऑस्कर के द्वारा बताया गया कि संस्था के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम पहले भी विष्णु घाट, पंतदीप  पार्किंग आदि स्थानों पर किए जा चुके हैं। इस अवसर पर प्रणव नारंग, सात्विक, पारस सैनी, विनेश कुमार, चरण सिंह, एवं अन्य सैकड़ों स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours