हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एक और पुख्ता कदम उठाया गया है। अशोक कुमार आईपीएस, डीजी लाॅॅ एंड ऑर्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है। अशोक कुमार डीजी लॉ एंड ऑर्ड ने बताया कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज, (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दे कि व्हाट्सएप नंबर के फायदों महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी। विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी। लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी। उत्तराखंड पुलिस की व्हाट्सएप नंबर की सुविधा से आमजन को बहुत सी परेशानियों से निजात मिल पाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours