हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश सचिव राव फरमान अली ने मुस्लिम भाइयो से ईदुल अजहा को सरकारी गाइडलाइन्स के मुताबिक मनाने की अपील की, राव ने कहा कि इस समय देश व दुनिया मे कोरोना माहामारी का संकट है हजारो लोगो ने इस महामारी के चलते अपनी जाने गवाने दी अभी इस बीमारी की कोई दवा व वैक्सीन नही बनी है जिस कारण हम सबको बहुत ही एहतियात की जरूरत है, फिजिकल डिस्टेन्स व मास्क ही इसके बचाओ का एक एकमात्र उपाय है तथा साफ-सफाई भी इस वबा को रोकने में कारगर है इसलिए मुस्लिम भाइयों से अपील है कि वह ईद की नमाज फिजिकल डिस्टेन्स रखते हुए अदा करें। तथा कुर्बानी को अपने घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए करें, तथा जानवरों के अवशेष आदि को गांव व शहर से बाहर गड्ढे में दबा कर आएं इससे गंदगी नहीं फैलेगी साथ ही साथ आपसी भाईचारे का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है अगर कही पर हिन्दू भाई भी बस्तियों में साथ रहते हैं, तो बिल्कुल भी उनको परेशानी ना हो वही हमारी सच्ची ईद है अफवाओं पर ध्यान बिल्कुल भी न दें, यदि कही कुछ गलत होता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। हम मुस्लिम भाइयो को ईद इस प्रकार मनानी है एक दूसरे को बिल्कुल भी परेशानी ना हो यह देश हम सबका है इसमें भाईचारा व साफ सफाई और सरकारी नियमो को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोरोना से हम सबको बचना है तथा अपने परिवार को भी बचाना है खुशी इस बात की भी है कि भारत की दो वेक्सीने फाइनल स्टेज पर है, अली ने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भी ईद के फौरन बाद है भाई बहन यह त्योहार बहुत ही खूबसूरत है। लाखो करोड़ो हिन्दू बहने मुस्लिम भाइयो को राखी बांधती है ऐसा भाईचारा ऐसी मुहब्बत तथा भाई बहन का प्यार केवल हिंदुस्तान में ही देखने को मिलती है राव ने इन दोनों त्योहारो पर आपसी सौहार्द बनाये रखने की की तथा देश व प्रदेश वासियो को ईदुल अजहा व रक्षा बंधन की मुबारकबाद एवम सुभकामनाये दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours