हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। यशपाल चौहान पुत्र मायासिंह निवासी 105 तपोवन रोड वाली गली नंबर 8 दीप कॉलोनी देहरादून द्वारा 12.12.2019 मोबाइल टावर के पास बैरागी कैंप कनखल में अमृत योजना के अंतर्गत रखे गए पानी के 118 पाइपों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में मु०अ० सं०363/2019 धारा 379 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, और दिनांक 16.12. 2019 की रात्रि में भागीरती भूपतवाला नगर कोतवाली हरिद्वार में हुए 47 पाइपों की चोरी के संबंध में मुकदमा मोहित वर्मा पुत्र अमरसिंह वर्मा निवासी कस्बा गंवाह थाना जपुरा जिला संभल उत्तर प्रदेश की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, घटना की संवेदनशीलत और गंभीर मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक कनखल के नेतृत्व में चोरी की घटना के खुलासे के लिए कोतवाली नगर व थाना कनखल की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी और सर्विलास के माध्यम से अज्ञात चोरों की संधन तलाश व संभावित स्थानों पर मुखबिर तैनात किए गए, इसी क्रम में 29.12. 2019 को मुखबीर द्वारा सूचना पर अलकनंदा गेस्ट हाउस के बगल में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से कमल किशोर पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भसोली जगदेव थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, इनातुल्ला पुत्र रहमतुल्लाह निवासी इलामचीपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अभियुक्तों को मुकदमा उपरोक्त के 116 डीआई पाइपों के साथ गिरफ्तार किया गया, पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त गणों ने बताया गया कि दोनों जगहों से चोरी पाइपों को हमने ही अलकानंदा घाट के पास रखे थे और कुछ पाइप हम दिल्ली, गाजियाबाद में बेच चुके हैं, और आज हम बचे हुए पाइप बेचने के लिए ले जा रहे थे और दिल्ली में जाकर हम आहद और जैन को बेचते हैं और गाजियाबाद में दिनेश को बेचते थे, वही वंचित अभियुक्त गण दिनेश पुत्र राम नरेश निवासी कन्हापुर थाना मछली शहर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, आहात, और जैन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी कोतवाली नगर हरिद्वार, थाना अध्यक्ष कनखल हरिओम राज चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल कोतवाली नगर, उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह थाना कनखल, उप निरीक्षक जगमोहन रमोला कोतवाली नगर, कांस्टेबल पंकज देवली थाना कनखल, कांस्टेबल सुनील मलिक कोतवाली नगर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह थाना कनखल, कांस्टेबल संजीव राणा कोतवाली नगर, कांस्टेबल बलवंत सिंह कनखल मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours