हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव में हाल ही में मुंबई से लौटे दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर पूरे गांव को प्रशासन द्वारा सील किया गया है वहीं ऐसे में क्वॉरेंटाइन हुए लोगों के घरों में पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। वही बाल विकास आवाम कल्याण समिति के चेयरमैन समाजसेवी मास्टर रिजवान राणा द्वारा होम क्वॉरेंटाइन घरों में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान उन्होने कहा कि इंसानों के साथ-साथ पशु, पक्षी भी कोरोना वारयस जैसी महामारी से इस समय जूझ रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है। हम सभी को उनका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने लक्सर प्रशासन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि लक्सर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जिस तरह अपनी ड्यूटी पूरे कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जानो की परवाह ना करते कोरोना वायरस से लड़ते निभा रहा है और कोरोना वायरस से पीड़ित गांव पर नजर रख गांव में ग्रामीणों की दिक्कतों को दूर करने में लगा है वह देश मे एक मिसाल कायम करती है। हमे ऐसे तहसील, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर गर्व है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours