हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्यार तथा उसकी रक्षा करने का संदेश देता है। पार्षद हेमा बिष्ट के आवास पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्राचीन भारतीय परंपराओं को जीवित रखने एवं भाई-बहन की रक्षा करने का संदेश देता है।कार्यक्रम में स्वनिर्मित राखियों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें पुष्पा बुडाकोठी प्रथम, कविता सैनी द्वितीय व गीता कार्की तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी वैजयंती माला, पार्षद गीता देवी, प्रतिभा चौहान, आशा रानी, कमला देवी, दमयंती, गुड्डी रानी, नीता, ममता, नीतू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours