हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(राव ज़ुबैर पुंडीरउत्तर प्रदेश प्रभारी) बागपत। बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुई ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर ने जीत के लिये समर्थकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि जिला पंचायत परिषद बागपत बिना किसी भेदभाव के बागपत के हर गांव का विकास करेगी। कहा कि वे स्व चौधरी चरण सिंह और स्व चौधरी अजीत सिंह के दिखाये रास्ते पर चलेंगी और किसानों, गरीबों, जरूरतमंदों के हितो के लिये कार्य करेंगी। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ओमवीर ढ़ाका ने कहा है कि विपक्ष के सभी षडयंत्रो को नेस्तनाबूत कर यह जीत हासिल हुई है। कहा की इस जीत का श्रेय रालोद, सपा और अन्य समर्थित पार्टियों और उनके नेतृत्व को जाता है जो एक साथ दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ एक मंच पर आयी और परिणाम स्वरूप यह जीत हासिल हुई। काउंटिग के समय पर भीषण गर्मी होने के बाबजूद अपने समर्थकों के साथ डटे हुए प्रसिद्ध समाजसेवी फखरूद्दीन राणा, युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव समीर अहमद व गलैक्सी शिक्षा प्रचार-प्रसार समिति पांची से जुड़े गुलजार आलम ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर ने ममता के समर्थन में मतदान करने वाले जिला पंचायत सदस्यों, पूरे चुनाव के दौरान हिम्मत बंधाने वाले रालोद, सपा एवं अन्य पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व और काउंटिग के समय पर आये विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours