हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज वार्ड नंबर 16 शिवलोक कॉलोनी में मोनिक धवन महानगर अध्यक्ष सेवादल के नेतृत्व में रवि सेवा मिलन के तहत ध्वज वंदन किया गया। उसके पश्चात राष्ट्रीय गान का गायन किया, और कांग्रेस का ध्वज लेकर शिवलोक कॉलोनी में कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 16 में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं को सेवा दल के इतिहास की जानकारी दी। महानगर महिला अध्यक्ष स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में डिसिप्लिन इंचार्ज सत्यनारायण शर्मा ने ध्वज वंदन किया। मधुकांत गिरी कांग्रेस सेवा दल में पदोन्नति पर उन्हें सेवादल का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया, उनका स्वागत भी इस कार्यक्रम किया गया। जिला अध्यक्ष इलम चंद के सहयोग से और मंजू रानी प्रदेश उपाध्यक्ष के मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने कहा कांग्रेस को मजबूती के ऊपर ध्यान देना चाहीए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 की अनीता गुप्ता पार्षद प्रत्याशी, आईटी सेल अध्यक्ष आकाश बिरला, जमशेद अली, नोमान, बब्बू, मोहन, गौरव, जगदीप अस्वाल, जिला अध्यक्ष सपना सिंह, जावेद खान, मीना, आकाश, बिट्टू, सुनील कुमार, काजल, जमशेद अली, ऋषि कांत गिरी, शाहरुख, नदीम, फिरोज और जावेद आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours