हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने खंजरपुर में किए जा रहे नाला सफाई कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया तथा नाला सफाई अभियान में लगे नाला गैंग कर्मचारियों को बेहतर तरीके से नालों की सफाई कर निकाली गई, सिल्ट को तुरंत उठाने के निर्देश दिए।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इस नाले पर आईआईटी, सोलानीपुरम सहित कई बड़े क्षेत्र के पानी का बहाव रहता है तथा बरसात के समय में इस नाले के आटे होने से जल निकासी एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।उन्होंने कहा कि नाले में जमी सिल्ट को तह तक साफ कर बाहर निकाली जाए और इसे तत्काल यहां से हटा लिया जाए, ताकि लोगों को इससे परेशानी ना उठानी पडे।पार्षद प्रतिनिधि अजय प्रधान तथा रमेश जोशी ने भी कहा कि क्योंकि बरसात लगभग शुरू होने को है और जलभराव की समस्या से लोग परेशान ना हो, इसलिए इन नालों की बेहतर ढंग से सफाई  होनी चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours