हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर निंरजनी अखाड़ा के महन्त रविपुरी ने हनुमान घाट पर गुरुपूर्णिमा पर अपने सभी भक्तजनो के साथ बड़े हर्ष उल्लास से मनाया। जिसमे महंत रविपुरी ने बताया कि 2 साल से सभी भक्त जन गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व को सूक्ष्म रूप से मनाने के लिए आग्रह कर रहे थे, पर 2 साल से हरिद्वार की परिस्थितियों के देखते हुए हमने सभी कार्यक्रम स्थिगत किये हुए थे। पर आज सूक्ष्म रूप से गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया। और देश को इस महामारी से बचाने के लिए पहले एक बड़ा हवन गया। जिससे देश मे खुशहाली आये व सभी स्वस्थ व समर्थ रहे और आज गुरुपूजन में विकास प्राधिकरण के सचिव ललित नारायण मिश्रा, सी०ओ सिटी अभय प्रताप सिंह, नरेश शर्मा मुख्यरूप से उपस्थित रहे। सभी भक्तजनो ने आशीर्वाद प्राप्त किया व प्रसाद वितरण में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अंकित पूरी, कृष्ण शर्मा, नागराज मित्तल, पुष्पेंद्र शर्मा, पीयूष जाटव, श्याम, सौरव बंसल, पटेल, विकास गुप्ता, सूरज गुप्ता, पीयूष आहूजा आदि सभी भक्त जन मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours