हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गस्त के दौरान अभियुक्त रामकरण पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश निवासी ग्राम अजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को अजीतपुर गांव को जाने वाले तिराहे से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये 50 पव्वे देशी पिकनिक शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रामकरण उपरेाक्त के विरूद्व थाना कनखल में मु0अ0सं0 267/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल रविंद्र तोमर, कांस्टेबल रविंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours